राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए मंडला के चार खिलाडिय़ों का चयन

  • राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए मंडला के चार खिलाडिय़ों का चयन

मंडला महावीर न्यूज 29. भारतीय खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 43 वी जूनियर नेशनल खो खो प्रतियोगिता यूपी अलीगढ़ में आज 25 से 29 नबंवर तक आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश टीम को पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन अजय विश्नोई एवं संजय यादव सहसचिव खो खो फेडरेशन सन ऑफ इंडिया द्वारा रवाना किया गया है।

बताया गया कि 43 वी जूनियर नेशनल खो खो प्रतियोगिता में चयन के लिए मप्र की खो-खो टीम का चयन एवं राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता विगत दिवस 16 से 18 नबंवर तक जबलपुर में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के कई जिलों ने सहभागिता दर्ज की। इस प्रतियोगिता में मंडला जिले की बालिका वर्ग ने उपविजेता स्थान हासिल किया। जिसमें राधिका उइके, अक्षरा वर्मा, वरुण मसराम, सागर कुलस्ते ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश टीम के लिए चयनित किये गए।

प्रशिक्षक डॉ. आकाश खत्री ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी विगत 4 वर्ष से जिला खो खो प्रशिक्षण केंद्र पुलिस लाइन मैदान मंडला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाडिय़ों के चयन पर रविंद्र ठाकुर जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी, हैंडबॉल प्रशिक्षक सुश्री सोना दुबे, तीरंदाजी प्रशिक्षक जसवंत अहिरवार, शशांक मिश्रा, मोहन ठाकुर, पंकज उसराठे, त्रिलोक डोंगरे, करुणा मर्सकोले, रामवती, उमेश नंदा, पुरुषोत्तम नेताम आदि एवं खेल प्रेमियो ने हर्ष व्यक्त किया।


 

Leave a Comment