श्रेष्ठतम ही विजयश्री का वरण करता है : खरे

  • श्रेष्ठतम ही विजयश्री का वरण करता है : खरे
  • महिला महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयीन जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन

मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय में अंतर्महाविद्यालयीन जिला स्तर युवा उत्सव के द्वितीय दिन गुरुवार को भाषण, वाद-विवाद व प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जो कि डॉ एसपी धूमकेती व डॉ प्रदीप सोनी के संयोजन, संचालन में सम्पन्न हुईं। जिनमें सम्मान्य निर्णायक एके शुक्ल सेवानिवृत्त डीईओ, नीलम खरे कवयित्री तथा राजेश क्षत्री राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, पर्यावरणविद् रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य व जिला स्तरीय युवा उत्सव के संरक्षक डॉ शरद नारायण खरे ने की। जिला संयोजक डॉ आराधना दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया।

डॉ एसपी धूमकेती ने प्रतियोगिताओं के स्वरूप पर प्रकाश डाला इसके बाद डॉ प्रदीप सोनी ने विशिष्टता के साथ भाषण, वाद-विवाद का संचालन किया। जिसमें भारत विश्व गुरु व भारतीय ज्ञान परंपरा पर जिले के समस्त महा-विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में निर्णायकों व प्राचार्य ने मार्गदर्शन दिया। फरमाइश पर नीलम खरे ने “मैं हूं खुश रंग हिना—” गाकर परिवेश को सरस कर दिया। डॉ प्रदीप सोनी ने सधे हुए ढंग से श्रेष्ठता के साथ प्रश्नमंच प्रतियोगिता का संचालन किया। समापन सत्र में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डा आराधना दुबे, डॉ एसपी धूमकेती, डॉ अंजली पंड्या, डीके रोहितास, डॉ अंजु सिंह, डॉ प्रदीप सोनी, डॉ कोमल चंद्रौल, डॉ डीएस बघेल, मंजु श्रीवास, विजया श्याम, सावित्री उरैती, अनिल वाजपेयी, जयप्रकाश वाजपेयी सहित समस्त स्टाफ की भूमिका रही। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो शरद नारायण खरे ने आभार व्यक्त किया। जीवन की हर प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ रहकर विजयी रहने का संदेश दिया। कहा कि वास्तव में, युवा उत्सव युवा प्रतिभाओं का मंच है,जिसमें शामिल होकर युवा हुनर दिखाते हैं। विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह रहा।


 

Leave a Comment