10 बसों से वसूले 21 हजार 500 रूपए का समन शुल्क

  • 10 बसों से वसूले 21 हजार 500 रूपए का समन शुल्क
  • मंडला आरटीओ का चैकिंग अभियान जारी

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला परिवहन विभाग मंडला द्वारा नियम विरूद्ध चल रहे यात्री वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नियमों का पालन ना करने वाले ऐसे वाहनों के लिए लगातार मंडला आरटीओ अधिकारी द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी अनुसार मंडला कलेक्टर के आदेशानुसार जिला परिवहन अधिकारी श्रीमति रमा दुबे द्वारा जिले में लगातार नियम विरूद्ध संचालित वाहनों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को मंडला डिंडोरी एवं मंडला-जबलपुर मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग की।

चैकिंग के दौरान 25 वाहनों की जांच की गई जिसमें फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फस्र्टएड बॉक्स, ओव्हरलोडिंग एवं अधिक किराया लेने आदि की जांच की गई। नियम विरूद्ध चल रही 10 बसों पर 21 हजार 500 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया। चैकिंग अभियान में जिला परिवहन विभाग से राहुल उइके, जयप्रकाश उपाध्याय के साथ आरटीओ का स्टाफ मौजूद रहा।


Leave a Comment