- मुर्रम और रेत के ओवरलोड वाहनों पर नहीं हो रही कार्रवाई
मंडला महावीर न्यूज 29. फूलसागर मार्ग पर इस समय ओवर लोड हाइवा दिन रात दौड़ रहे हैं। राजस्व विभाग भी मौन दिखाई दे रहा है। निवास, पिपरिया, चकदेही, छपरा, बबलिया, खारी, बकौरी, फूलसागर एवं नारायणगंज विकासखंड के अंतर्गत अनेक ग्रामों में रेत के ढेर के ढेर दिखाई दे रहे हैं। मुर्रम का अवैध उत्खनन भी किया जा रहा है। रेत के वाहन से रेत उड़कर वाहन चालकों के आंखो में जा रही है। रेत को ढंका नहीं जा रहा है। बेक्रर व गड्ढों के पास रेत सड़क में भी गिर रही है।
Post Views: 64