- छात्राओं को गुड टच, बैड टच व सायबर फ्रॉड की दी जानकारी
- शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल टाटरी में एक दिवसीय अपराजिता अभियान कार्यशाला
मंडला महावीर न्यूज 29. चौकी प्रभारी टाटरी उनि. पुनीत वाजपेई के मार्गदर्शन में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल टाटरी में पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खेल विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अपराजिता अभियान के तहत बालिकाओ के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस चौकी टाटरी में पदस्थ सउनि. लखन लाल कटरे, प्रआर अशवन्त पूशाम एवं आरक्षक मोहित पटले द्वारा बालिकाओं को गुड टच, बेड टच, सायबर फ्राड, पाक्सो एक्ट, यातायात जागरुकता एवं महिला व चाइल्ड हेल्पलाईन के संबंध में जानकारी दी गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पोषण आहार एवं स्वच्छता संबंधी तथा खेल विभाग द्वारा कराटे के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में टाटरी पुलिस विभाग से सउनि लखन लाल कटरे, प्र.आर. अशवन्त प्रशाम, आरक्षक मोहित पटले, महिला बाल विकास विभाग से वंदना मेश्राम, खेल विभाग से अमन रजक एवं विद्या डोंगरे व शाला के शिक्षक उमेश धुर्वे, वीरेन्द्र भोवरे, श्यामलता सैय्याम, अतिथि शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।









