नारायणगंज में तीन सड़क हादसे, एक की मौत

Advertisements
  • नारायणगंज में तीन सड़क हादसे, एक की मौत, तीन घायल
  • एक मंडला व एक घायल को किया जबलपुर रैफर
  • नेशनल हाइवे 30 मार्ग में ग्राम चिरी के पास हुए दो हादसे

मंडला महावीर न्यूज 29. नेशनल हाईवे 30 मार्ग में सड़क हादसे होना अब आम बात हो गई है। सड़क हादसों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। हादसों का कारण तेज रफ्तार, बेलगाम भागते वाहन और हाईवे मार्ग का गुणवत्ताविहीन कार्य है। जिसके कारण रोजाना एनएच 30 मार्ग में कहीं ना कहीं सड़क हादसे घटित हो रहे है। पिछले दो दिनों से नारायणगंज क्षेत्र के चिरी ग्राम के पास सड़क हादसे हो रहे है। बताया गया कि 14 व 15 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में दो अलग-अलग बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाईक में सवार अन्य युवक घायल हो गए। हादसे की जानकारी टिकरिया पुलिस को दी गई। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार नारायणगंज टिकरिया थाना अंतर्गत ग्राम चिरी के पास एक्सीडेंटल जोन बन गया है। विगत दिनों से इस मार्ग के आसपास सड़क हादसे हो रहे हैं। 14 व 15 अक्टूबर को भी सड़क हादसा हुआ। पहली घटना ग्राम चिरी पुरखाभूमि के पास हुई। जहां बाईक सवार दो व्यक्ति को एक चौपहिया वाहन एमपी 20 बीए 2632 ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम पंचायत कुम्हा निवासी वीरेंद्र मार्को 23 साल व रामनाथ 24 वर्ष घायल हो गए। हादसे की सूचना पर तत्काल टिकरिया पुलिस घटना स्थल पहुंची। जहां घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज लाया गया। जहां चिकित्सक ने घायलों का जांच परीक्षण किया गया। जिसमें वीरेंद्र मार्को को मृत्य घोषित कर दिया और दूसरा युवक रामनाथ गंभीर घायल होने के कारण मंडला जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।

दूसरी घटना भी ग्राम चिरी के पास मोड़ पर हुई। जहां एक बाईक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने रात्रि करीब 12.30 बजे टक्कर मार दी। हादसा बहुत ही भयाभय था। हादसे में बालाघाट निवासी कार्तिक ग्वाले पिता गोविंद ग्वाले 28 वर्ष और राकेश पिता श्याम सिंह 24 वर्ष निवासी सोढर नारायणगंज गंभीर घायल हो गए। जिसमें कार्तिक के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के साथ कार्तिक के सिर में 15 टांके भी लगाए गए। जिसके बाद दोनों को जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मर्ग कायम कर टिकरिया पुलिस जांच कर रही है।


बाईक से जा रहे युवक की बाईक के सामने आया श्वान

  • सीएचसी नारायणगंज के सामने की घटना, युवक हुआ घायल

मंडला महावीर न्यूज 29.  नारायणगंज मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने 15 अक्टूबर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्थानीय युवक कार्तिक अचानक बाइक से गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया। बताया गया कि युवक घर का सामान लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने एक श्वान अचानक कार्तिक की बाईक के सामने आ गया। जिससे युवक अनियंत्रित होकर गिर गया।

बताया गया कि जैसे ही युवक कार्तिक सीएचसी नारायणगंज के सामने पहुंचा अचानक तेज आवाज आई। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब पड़ी तो एक युवक मार्ग में गिर गया था। युवक घर का जो सामान लेकर जा रहा था, वह भी मार्ग में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां युवक का प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। जहां युवक का उपचार चल रहा है।


Advertisements

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles