छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट में गजेन्द्र ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

  • छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट में गजेन्द्र ने प्रस्तुत किया शोध पत्र
  • इकोटूरिज्म के बेहतरी के लिए सिफिरिशों को अनुशंसा में किया शामिल

मंडला महावीर न्यूज 29. विगत दिवस दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट आयोजित किया गया। वन संरक्षण के लिए इको टूरिज्म विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र में गजेन्द्र ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। गजेन्द्र ने अपने शोध पत्र समुदाय आधारित इकोटूरिज्म और वन संरक्षण में इसकी भूमिका में केस स्टडी और इकोटूरिज्म के लिए सिफारिश प्रस्तुत किया। समापन सत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रस्तुत 14 सूत्रीय अनुशंसा में इन सिफारिशों को शामिल किया गया। गजेन्द्र को उनके द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन प्रदान किया गया।

छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट का आयोजन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं विबग्योर एन.इ. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रज्ञा प्रवाह नॉलेज पार्टनर एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षेण, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और एमिटी यूनिवर्सिटी आयोजन सहयोगी रही।


 

Leave a Comment