- महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा के लिए किया जा रहा जागरूक
- महिलाओं, बच्चियों के विरूद्ध होने वाले अपराध के प्रति सजग रहने कर रहे जागरूक
- महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए सीएम राईज स्कूल टिकरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मंडला महावीर न्यूज 29. नवरात्रि के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में जिम्मेदार मर्दानगी और मैं हूं अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्र में अभियान के तहत आम जन को जोड़ते हुए महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में विशेष सतर्कता रखने के लिए सभी थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी के अंतर्गत पुलिस थाना टिकरिया द्वारा सीएम राईज विद्यालय नारायणगंज टिकरिया में मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी टिकरिया निरीक्षक गोपाल घासले, उप निरीक्षक हिमांशु चौहान प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक योगेश राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक नारायण ताराम, बिसराम कटरे, महिला आरक्षक सीमा चौहान, सतरूपा बघेल, आरक्षक प्रशांत बघेल शामिल रहें।
जानकारी अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 12 अक्टूबर तक संचालित जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में जिम्मेदार मर्दानगी और में हूं अभिमन्यु अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सीएम राईज विद्यालय नारायणगंज टिकरिया के छात्रों को इस अभियान के साथ जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में मंगलवार 8 अक्टूबर को विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत सीएम राइस स्कूल टिकरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना विकसित करने, महिलाओं और बच्चियों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सजक रहने, महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, पुरुषों को महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करना है।












