- मोबिलाइजर्स के कार्य क्षेत्र में आ रही समस्या पर चर्चा
- नारायणगंज ब्लाक के मोबिलाइजर्स की सेक्टर बैठक आयोजित
मंडला महावीर न्यूज 29. मप्र के सभी अनुसूचित क्षेत्रों पर लागू पेसा एक्ट पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम 1996 के तहत सोमवार विकासखंड नारायणगंज के पड़रिया ग्राम पंचायत में सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया।
सेक्टर बैठक में पेसा एक्ट, पेसा सेल सह संयोजक गौरव शर्मा एवं जिला समन्वयक सोमेंद्र कुशराम, विकासखंड समन्वयक जितेंद्र धुर्वे मौजूद रहे। जिन्होंने नारायणगंज ब्लाक के मोबिलाइजर्स की सेक्टर बैठक ली। बैठक में मोबिलाइजर्स के कार्य क्षेत्र से संबंधित प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा की।
सेक्टर बैठक में पेसा एक्ट, पेसा सेल सह संयोजक गौरव शर्मा ने मोबिलाइजर्स को पेसा एक्ट की जानकारी विस्तार से दी। इसके साथ ही पेसा एक्ट के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पिछले महीने सेक्टर बैठक में जो निर्देश प्रपत्र के माध्यम से दिए थे एवं जो डाटा निकला गया उस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पेसा मोबिलाइजर से अपने रूट चार्ट को ग्राम के सचिव और विकासखंड समन्वयक से अनुमोदन कराकर जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक पंचायत पर नवीन ग्राम सभा गठन पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही पेसा एक्ट कार्य को करते समय फील्ड में आ रही समस्या पर चर्चा की गई।










