सायबर सेल की मदद से 12 घंटे के अंदर गुमा बैग मिला

  • सायबर सेल की मदद से वापस मिला जेवर, मोबाईल व नगदी सहित गुमा बैग
  • नैनपुर पुलिस की तत्परता से मिला गुमा बैग
  • 12 घंटे के अंदर गुमा बैग पाकर पुलिस को दिया धन्यवाद

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के नैनपुर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गुम हुए बैग को ढूंढ कर वास्तविक मालिक को सौंपा है। घटना दिनांक 6 अक्टूबर दिन रविवार की रात्रि करीब 8 बजे नैनपुर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी मीनू तिवारी जो कि ग्राम पिंडरई से मीटिंग में शामिल होकर अपने लौटकर नैनपुर आने पर उसका बैग नहीं था। जिसमें दो मोबाइल, जेवर, नगदी एवं कीमती दस्तावेज रखे हुए थे। इसके बाद आनन – फानन में आवेदिका नैनपुर पुलिस थाने पहुंची और नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा को अवगत कराया कि पिंडरई से लौटने के दौरान पिंडरई और पौड़ी के बीच स्कूटी से बैग कहीं रास्ते में गिर गया।

नैनपुर थाना प्रभारी के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। उक्त मामले में नैनपुर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा सक्रियता से रात्रि से नैनपुर- पिंडरई मार्ग पर सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर पिंडरई और पौड़ी के बीच राइस मिल के पास झाडिय़ां में बैग को बरामद किया गया। इसके बाद नैनपुर पुलिस के द्वारा आवेदिका मीनू तिवारी को नैनपुर पुलिस थाने में बुलाकर बैग की पहचान कर बैग सुपुर्द किया। इस दौरान आवेदिका मीनू तिवारी अपना बैग मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त कर नैनपुर पुलिस का इस तत्परता से की गयी कार्यवाही के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इनकी रही भूमिका 

थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा के नेतृत्व में उप निरीक्षक निधि नेमा, प्रधान आरक्षक प्रशांत, प्रधान आरक्षक शेख समद, आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक हेमंत एवं महिला आरक्षक प्रतिभा बघेल व सायबर सेल टीम की भूमिका रही।

Leave a Comment