- नवरात्रि पर नन्हीं बालिकाएं माता के नौ रूपों में हुईं विभूषित
- किड्जी प्ले स्कूल नेहरू स्मारक में आयोजित हुआ नवरात्रि सेलिब्रेशन
मंडला महावीर न्यूज 29. किडजी प्ले स्कूल सिविल लाइन में नवरात्रि सेलिब्रेशन आयोजित किया गया। जिसमें नन्ही बालिकाएं दुर्गा माता के नौ रूपों मां शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी एवं सिद्धीरात्रि में विभूषित हुईं। इस आयोजन में सर्वप्रथम माता की आरती में आराधना स्तुति गीतों से भक्ति की गई। इसके बाद माता रूपी नन्ही बालिकाओं की पूजा अर्चना की गई।
नन्ही बालिकाओं ने माता के नौ स्वरूपों को प्रस्तुत किया,मातारानी के वेश में सजी नन्ही बालिकाओं के मनमोहक रूप ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नन्ही बालिकाओं ने अपनी आकर्षक बंगाली डांस मुद्राओं से सभी का मनमोह लिया। इसके साथ ही हर कक्षा से नन्हे बच्चों ने गरबा में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे माहौल में नवरात्रि की ऊर्जा और उल्लास का संचार हुआ।
इस दौरान बच्चों को डांडिया डेकोरेशन भी सिखाया गया, आयोजन हॉल को बहुत सुंदर डेकोरेट किया गया। इस आयोजन में स्कूल प्राचार्या श्रीमति शालिनी शुक्ला एवं एकेडमिक कोओर्डिनेटर श्रीमति राशि पमनानी, डांस टीचर भव्यदीप कछवाहा एवं स्कूल प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा ।










