- 148वीं बटालियन पुलिस बल ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी
- प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को जगाना
मंडला महावीर न्यूज 29. 148वीं बटालियन केरिपुबल, मंडला बच्चों एवं युवाओं में सुरक्षा बलों के प्रति जागरूकता एवं उत्साह बढ़ाने हेतु समय-समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को 148 बटालियन केरिपुबल मंडला द्वारा मुख्यालय प्रांगण में विक्रांत सारंगपाणि, कमाण्डेन्ट-148 बटालियन के मार्गदर्शन में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई।


आयोजित प्रदर्शनी में शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला की प्राचार्य कल्पना नामदेव, नोडल अधिकारी आरके हरदहा, शिक्षिका स्वाति भारद्वाज, शिक्षिका सारिका तिवारी, शिक्षक नागेंद्र सिंह चौहान, राजेश क्षत्री सेवानिवृत्त शिक्षक एवं नवीन व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत सुरक्षा विषय के छात्र-छात्राओं ने हथियारों के बारे में जाना एवं ड्यूटी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों के बारे में भी जानकारी ली।
प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को जगाना, उत्साहवर्धन करना, साथ ही सुरक्षा बलों में भर्ती होने हेतु जागरूक करना है। उक्त कार्यक्रम में विक्रांत सारंगपाणि कमाण्डेन्ट, अमित मिश्रा, द्वितीय कमान अधिकारी, मनोरंजन कुमार उप कमाण्डेन्ट, निरीक्षक देव नारायण पटेल, सूबेदार मेजर के साथ वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारियों एवं अन्य जवानों ने भाग लिया।










