नि:क्षय नारायणगंज को टीबी मुक्त बनाने दिलाई शपथ

  • नि:क्षय नारायणगंज को टीबी मुक्त बनाने दिलाई शपथ
  • नारायणगंज के ग्राम भावल में ग्राम सभा का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड नारायणगंज की ग्राम पंचायत भावल में शनिवार 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा में नि:क्षय नारायणगंज अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीबी रोग के विषय में ग्रामीणों को संपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। उपस्थित जनसमूह को टीबी रोग के लक्षण और उसकी पहचान कैसे की जाती है इसके विषय में विस्तार से जानकारी दी। टीबी रोग से बचाव के साथ सावधानी बरतने की जानकारी दी।

ग्राम पंचायत भावल में आयोजित ग्राम सभा में नारायणगंज को टीवी मुक्त नारायणगंज बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को एक्टिव केस फाइंडिंग की जानकारी दी गई। बताया गया कि एसीएफ सर्वे के माध्यम से अधिक से अधिक क्षय रोग के संभावितों की खोज कर उंन्हे उपचार देकर इस बीमारी से निजात दिलाया जा सकता है। उपस्थित सभी लोगों से नि:क्षय नारायणगंज को टीबी बीमारी से मुक्त कराने में सहयोग की अपील की है।


 

Leave a Comment