- क्विज प्रतियोगिता में छात्रों से पूछा वनों से संबंधित सवाल
- सीएम राइज विद्यालय नारायणगंज में मनाया वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह
मंडला महावीर न्यूज 29. वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत सीएम राइज विद्यालय नारायणगंज में वन विभाग द्वारा गुरूवार 03 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय के 40 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बताया कि प्रतिवर्ष 01 से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वन, जंगलों में रहने वाले सभी जीव, पेड़, पौधे, कीट, सरीसृप का संरक्षण करना है। इसके साथ ही छात्रों को रेड डाटा बुक दुर्लभ प्रजाति के जीव के विषय में जानकारी दी गई। इसके साथ शिकार पर प्रतिबंध और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की जानकारी बताई।
बताया गया कि वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले छात्रों से वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वनों से संबंधित विभिन्न प्रश्र किये गए। क्विज प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा सही जबाव दिया गया। जिसमें छात्र नमन प्रथम स्थान पर रहे, नर्मदा प्रसाद द्वितीय और प्रशंसा यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम में वन विभाग से वन परिक्षेत्र अधिकारी मयंक उपाध्याय, उप वन क्षेत्रपाल मनोहर सिंगरौरे, वन रक्षक पवन यादव, राजकिरण त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, बैशाखू लाल धुर्वे, बबली मरकाम मौजूद रही। इसके साथ ही सीएम राइज विद्यालय से प्राचार्य श्रीमति अर्चना नेमा, सच्चिदानंद चतुर्वेदी, करूणा मर्सकोले, संगीता गुप्ता, प्रतिभा जैन, रश्मि उइके, स्नेहलता पन्द्रो, ऋषभ यादव, श्वेता डग्गर, सुनीता यादव, कुंज कुमार अहिरवार समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।









