नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स और टीबी के प्रति कर रहे जागरूक

  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स और टीबी के प्रति कर रहे जागरूक
  • जागरूकता रथ एवं नुक्कड नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मंडला महावीर न्यूज 29. मप्र राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देश अनुसार सीएमएचओ मंडला व जिला नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में संस्था जागृति युवा मंच समिति लिंक वर्कर स्कीम मंडला द्वारा सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को जिला क्षय एवं एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ सुमित सिंगौर द्वारा एचआईवी एड्स सघन जागरुकता हेतु जिला टीबी कार्यालय से जागरूकता रथ एवं नुक्कड नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जागरूकता रथ मंडला जिले के ग्रामों में जाकर एचआईवी एड्स, टीबी के विषय में जन जागरूकता संदेश नुक्कड नाटक टीम के माध्यम से ग्रामीणों को एचआइवी एड्स के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी। इस अभियान के अंतर्गत आज मंडला ब्लॉक के ग्राम फूलसागर, ग्वारी, बबेहा एवं नारायणगंज ब्लॉक के हाट बाजार, परतला, चिराईडोंगरी, घुघरी ब्लॉक के ग्राम गजराज, छतरपुर, पीपरदोन, सैलवारा, पांडकला में नुक्कड नाटक एवं जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को एचआइवी एड्स, टीबी के विषय में जानकारी दी गई।

अभियान पूरे जिले में 12 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जन जागरूकता कार्यक्रम सुगम संगीत मंडल द्वारा किया गया। जिसमे लिंक वर्कर स्कीम मंडला के डीआरपी विकेश ठाकरे, डीआरपी विकेश ठाकरे, अभिषेक दुबे, ज्ञानलता परिहार, किरण सारथी, पूनम राय, राम नारायण झरिया, भूपेंद्र डोंगरे, चंद्रेश सोनी, अंजली सोनी का विशेष सहयोग रहा।


 

Leave a Comment