रेत का अवैध परिवहन करते 06 वाहन जब्त

  • रेत का अवैध परिवहन करते 06 वाहन जब्त
  • अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण का नियम के तहत प्रकरण दर्ज

मंडला महावीर न्यूज 29. खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मप्र शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग मंडला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन और अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाही की गई।
प्रभारी अधिकारी खनिज ने बताया कि शुक्रवार को 20 सितंबर को बिछिया से डिण्डौरी रोड पर ग्राम कोको से रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुये 3 वाहन ट्रेक्टर 2 वाहन न्यू पावर ट्रेक बिना नंबर एवं 1 वाहन न्यू सोनालिका बिना नंबर को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया।

उक्त वाहनों को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना बिछिया की सुपुर्दगी में दिया गया है। जिनके विरूद्ध म0प्र0 खनिज (अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक, एवं खनिज अमले द्वारा की गई है।

Leave a Comment