आयुष्मान भारत के वरदान से भारत को बनाएंगे स्वस्थ

  • आयुष्मान भारत के वरदान से भारत को बनाएंगे स्वस्थ

  • बेहतर स्वास्थ्य का संदेश फैलाने स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ली आयुष्मान की शपथ

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड बिछिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के विषय में स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ को विस्तार से जानकारी दी गई। आयुष्मान मित्र ने उपस्थित स्टाफ को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी विस्तार से बताई। आयुष्मान मित्र ऋषि राज मसराम ने स्टाफ को बताया कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत एक परिवार को एक साल में पांच लाख रूपए तक उपचार की नि:शुल्क किया जाता है। छोटी से लेकर गंभीर बीमारियां इस योजना अंतर्गत कवर होती है।

सीएचसी बीएमओ डॉ. सज्जन कुमार उइके ने बताया कि आयुष्मान योजना से शासकीय अस्पताल, निजी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। इस योजना का सभी पात्र हितग्राही लाभ ले रहे है। वहीं जिन पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनके आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे है। प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को ग्रामों में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आयुष्मान मित्र अपनी सेवाएं दे रहे है। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे है।

शपथ कार्यक्रम के दौरान सीएचसी बिछिया बीएमओ डॉ. सज्जन कुमार उइके, एमओ डॉ. प्रताप जाट, आरबीएसके चिकित्सक डॉ. ओपी पटेल, बीईई सीएम सिंह, स्टाफ कमल किशोर आर्मो, प्रदीप सिंह धुर्वे, आयुष्मान मित्र ऋषि राज मसराम समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया का स्टाफ मौजूद रहा।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ली शपथ 

उपस्थित सभी सीएचसी स्टाफ ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत शपथ ली। शपथ में कहां गया कि हम यह संकल्प लेते है कि हम सब मिलकर बेहतर स्वास्थ्य का संदेश फैलाएंगे, जिससे भारत आयुष्मान बनेगा। हम भी स्वस्थ रहेंगे और दूसरो को स्वस्थ रहने के लिए शिक्षित करेंगे। आयुष्मान भारत के वरदान से हम भारत को स्वस्थ बनाएँगे। हम इस बात का संकल्प लेते है कि स्वास्थ्य को ही धन समझेंगे, हम स्वस्थ रहेंगे और बेहतर स्वास्थ्य की मशाल जलाएंगे। हम संकल्प लेते है कि हम सफलतापूर्वक भारत को आयुष्मान बनाएँगे, हम सभी भारतीयों तक इस संदेश को लेकर जाएंगे।

Leave a Comment