पोषण माह अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

  • पोषण माह अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
  • शासकीय मुन्नालाल चौधरी शासकीय महाविद्यालय मंडला में पोषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. पोषण माह के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा शासकीय मुन्नालाल चौधरी शासकीय महाविद्यालय मंडला में पोषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम में 5 – 5 सदस्यों की पांच टीम बनाई गई। शासन के निर्देशानुसार पांच राउंड में प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे गये। प्रतिभागियों द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिये जाने पर निर्णायक मंडल के द्वारा अंक प्रदान किये गये।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम ए से साधना बैरागी, द्वितीय स्थान टीम सी अंजली तेकाम एवं तृतीय स्थान टीम डी शैली शुक्ला ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मुख्यत अतिथि प्रोफेसर डॉ. शरण नरायण खरे द्वारा विजेता टीमों को पुरूस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का संचालन अनूप कुमार नामदेव परियोजना अधिकारी मंडला द्वारा किया गया।

महाविद्यालय से डॉ. अराधना दुबे एवं श्रीमती विजया तेकाम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। महिला एवं बाल विकास परियोजना मंडला से पर्यवेक्षक प्रीति झारिया, सोनिया नंदा, संगीता श्रीवास एवं अन्नपूर्णां तिवारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी अनूप कुमार नामदेव के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग हेतु महाविद्यालय परिवार का अभार प्रेषित किया गया।

 

Leave a Comment