अधिवक्ता संघ भुआबिछिया ने आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर
बीपी, ब्लड, एचबी, शुगर और सिकिल सेल की हुई जांच
न्यायालीन अधिकारी, कर्मचारियों एवं अधिवक्ता लिपिकों का स्वास्थ्य परीक्षण
मंडला महावीर न्यूज 29. व्यवहार न्यायालय भुआबिछिया स्थित अधिवक्ता संघ कार्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मीनल गजबीर द्वारा सरस्वती माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में उपस्थित खंड चिकित्सा अधिकारी सज्जन कुमार उईके एवं डा. ओमप्रकाश पटैल द्वारा न्यायाधीश, अधिवक्तागणों, न्यायालीन अधिकारी, कर्मचारियों एवं अधिवक्ता लिपिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
चिकित्सकों द्वारा बीपी एवं रक्त नमूने लेकर एचबी, शुगर, सिकिल सेल की जांच की गई और आवश्यक दवाईयों का वितरण किया गया। इस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय चौरसिया, सचिव पीयूष पांडेय, बलराम शर्मा, दिलीप कोर्वे, नानकराम धुर्वे, संदीप पटेल, विनय यादव अधिवक्तागण, फार्मासिस्ट अभिराम पटेल तथा चिकित्सीय स्टाफ उपस्थित था।









