भारत के सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय साहित्य मंच के एडमिन बने भयंकर बोस (अद्भुत सन्यासी)

  • भारत के सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय साहित्य मंच के एडमिन बने भयंकर बोस (अद्भुत सन्यासी)
  • सभी पदाधिकारी ने अद्भुत सन्यासी की प्रशंसा करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए दी बधाई

मंडला महावीर न्यूज 29. आदिवासी बैगा बाहुल्य जिला मंडला के चर्चित युवा साहित्यकार कवि भयंकर बोस अद्भुत सन्यासी जिन्होंने विगत 1 वर्षों में दर्जनों साहित्य मंचों से एवं नेपाल के साहित्य मंच से भी हजारों की संख्या में सम्मान-पत्र प्राप्त कर। मवई जिला मंडला को गौरव प्राप्त कराया है। उसी के चलते भारत के सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय राजश्री साहित्य अकादमी मंच का एडमिन नियुक्त किया गया है। वर्तमान में संपूर्ण भारत वर्ष से राजश्री साहित्य मंच सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक में सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय साहित्य मंच है। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से लगभग बारह हजार साहित्यकार और कवि इस मंच से जुड़े हुए हैं।

बताया गया कि इसी मंच में मंडला जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार कवि प्रो. शरद नारायण खरे, मधुसूदन तिवारी महाराजपुर मंडला, श्रीमती नवनीत दुबे मंडला इस मंच पर जुड़े है। राजश्री साहित्य अकादमी मंच के संस्थापक है। श्री राज पांडे छत्तीसगढ़-बिलासपुर से मंच के अध्यक्ष पंकज जोशी जगदलपुर-छत्तीसगढ़ मंच की महानिदेशिका श्रीमती मणिमला शर्मा जयपुर-राजस्थान से मंच की संरक्षक, श्रीमती तनुश्री मिश्रा मंच उपाध्यक्ष, श्रीमती दीप्ति जोशी मंच महासचिव, श्रीमती ज्योति महाजन दिल्ली-गाजियाबाद से संपादक चमन विश्वकर्मा सभी पदाधिकारी ने भयंकर बोस अद्भुत सन्यासी युवा हस्ताक्षर सशक्त लेखनी के कवि रूप में प्रशंसा करते हुए उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Comment