समाज निर्माण में शिक्षकों की होती है महत्वपूर्ण भूमिका

  • समाज निर्माण में शिक्षकों की होती है महत्वपूर्ण भूमिका
  • उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों ने शाल श्रीफल और प्रशास्ति पत्र से किया सम्मानित
  • दाढ़ी भानपुर में संकुल स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा विकास खण्ड मवई के दाढ़ी भानपुर में संकुल स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिले के दूरस्थ विकासखण्ड मवई के दाढ़ी भानपुर क्षेत्र के आठ ग्राम पंचायत के सरपंच एवं दो जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्यों द्वारा शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण एवं माँ सरस्वती पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई और संकुल के सभी शिक्षकों का स्वागत वंदन सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह एवं भारत सिंह ठाकुर रहे। सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा शाल श्रीफल और प्रशास्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनप्रतिनिधियों के दूरदृष्टिता का परिणाम जिन शिक्षकों के द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है उनको भी शाल श्रीफल और प्रशास्तिपत्र से सम्मानित किया गया। जिसमें संकुल प्राचार्य आरएन आयाम को संकुल के बेहतर समन्वय एवं संचालन के लिए, मारकुस मुराली को उनके कार्य में कर्त्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठता के लिए, उदित प्रकाश रजक को शिक्षा में तकनीकी नवाचार के लिए, मोती ठाकुर को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए, शिव कुमार धुर्वे को उत्कृष्ट अध्यापन के लिए एवं संकुल के सभी शिक्षकों को पेन और डायरी उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों द्वारा समाज निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य का निर्माण शिक्षक ही करता है समाज में इस योगदान के लिए जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों का आभार प्रकट किया।

विकासखण्ड मवई के इस दूरस्थ क्षेत्र में ऐसा पहला मौका देखने में मिला है जब शिक्षकों को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए सराहा गया है और सम्मानित किया गया है। निश्चित ही यह एक एतिहासिक कार्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। जिससे शिक्षा के गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका कृष्णा पट्टा, पंचम करचाम, सरपंच श्यामलाल मरावी, अमोल मरकाम, सरपंच अनूप सरोते, जनपद सदस्य अनिता पट्टा, सरपंच पार्वती करचाम सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों का रहा है।

रिपोर्टर- संदीप श्रीवास, मवई

Leave a Comment