जनजातीय बच्ची को जल्द मिले न्याय

  • जनजातीय बच्ची को जल्द मिले न्याय
  • न्याय ना मिलने पर पूरे प्रदेश में विद्यार्थी परिषद करेगा आंदोलन
  • विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, किया पुतला दहन

मंडला महावीर न्यूज 29. विद्यार्थी परिषद महिला सुरक्षा के लिए हमेशा से कार्य करते आ रही, महिला सुरक्षा के विषयो को उठाना एवं समाज को महिला सुरक्षा के लिए जागरूक करने का कार्य करते आ रही। विगत दिवस मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा में नाना-नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही 12 वर्षीय जनजातीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना घटित हुई। यह घटना 27 अगस्त को सामने आई थी, लेकिन 5 दिनों तक इस घटना को पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया।

बताया गया कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन विद्यार्थी परिषद का कहना है कि केवल इतना ही पर्याप्त नहीं है, ऐसे जिहादी दरिंदे को फांसी ही हो एवं शीघ्र तत्काल प्रभाव से फास्ट्रेक कोर्ट में कार्यवाही की जाए एवं आरोपी के घर को गिराया जाए। इन सभी मांगों को लेकर शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद ने रैली निकली। रैली के बाद बैगा बैगी चौक में आरोपी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। अंत में रैली कलेक्ट्रेट पहुंची जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Comment