- शिक्षक देश के भविष्य को संवारने वाले होते है
- महाविद्यालय अंजनिया में शिक्षक दिवस का आयोजन
मंडला महावीर न्यूज 29. देश के महान शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर महाविद्यालय अंजनिया में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक रोहणी प्रसाद शुक्ल का सम्मान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को संवारने वाले होते है। एक आदर्श शिक्षक हमेशा अपने विद्यार्थियों को आगे बढऩे की प्रेरणा देते है।
महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ एनके हरदहा ने कहा कि जीवन में वह हर एक व्यक्ति शिक्षक होता है जो कुछ सीख प्रदान करता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय से राजकुमार सिंगौर, डॉ घनश्याम झरिया, डॉ प्रशांत यादव, डॉ शोभना पटेल, डॉ गरिमा छाबड़ा, डॉ विजय मौर्य, विजित मेश्राम, संदीप चौरसिया, संतोष नंदा के अलावा छात्र छात्राएं मौजूद रही।
आदर्श स्कूल अंजनिया में शिक्षक दिवस का आयोजन
आदर्श स्कूल अंजनिया में छात्र छात्राओं द्वारा पूर्व प्राचार्य सुशील पटेल एवं समिति के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में शिक्षक दिवस के पर आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र, छात्राओं द्वारा केक काटने के बाद गुरुजनो को भेंट देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान छात्र छात्राओं एवं समिति के सदस्यों द्वारा गुरु की महिमा का बखान कर सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई।











