- बालक हाई स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
- बच्चों ने किया शिक्षकों का सम्मान
मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय बालक हाई स्कूल नारायणगंज में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय में बच्चों के द्वारा शिक्षकों का तिलक बंधन कर उपहार के रूप में कलम भेंट की गई। संस्था की प्रमुख प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रानू बैन ने बताया कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन ने अपना जन्मदिन शिक्षकों के सम्मान पर न्यौछावर कर दिया और प्रतिवर्ष 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
विद्यालय में पदस्थ शिक्षका दमयंती मार्को ने कहा की शिक्षक का सम्मान एक दिन ना करके न छोड़े प्रति दिन शिक्षक का सम्मान किया जाये। कार्यक्रम में विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शारदा प्रसाद झरिया, रिचा सूत्रकार, घनश्याम देशमुख उपस्थित रहे।
Post Views: 207











