- एक अच्छा शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है
- शासकीय जिला पुस्तकालय में मनाया शिक्षक दिवस
मंडला महावीर न्यूज 29. जिला शासकीय पुस्तकालय मंडला में शिक्षक दिवस का आयोजन डा. मुकेश कुमार लाल प्रभारी गंथपाल के संयोजन एवं संचालन किया गया । श्री लाल ने शिक्षक दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा एक हजार दिन की मेहनत से की गई पढ़ाई से बेहतर है एक महान शिक्षक के साथ बिताया गया एक दिन, एक महान शिक्षक से सीखना खोज है, पढ़ाई नहीं। प्रेरित शिष्य के लिए एक हजार दिन एक दिन की तरह लगते हैं। एक अच्छा शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता हैं। वह दूसरों के लिए रास्ता रोशन करने के लिए खुद को जला देता है।
इस अवसर पर प्रतियोगी परीक्षा प्रभारी सुनील कुमार उइके ने कहा कि गुरु हमें अपने आध्यात्मिक स्तर के अनुसार अर्थात ज्ञान ग्रहण करने की हमारी क्षमता के अनुसार चाहे वह हमें ज्ञात हो या ना हो, मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक हममें लगन, समर्पण भाव, जिज्ञासा, दृढता, अनुकंपा दया जैसे गुण और कौशल विकसित करने में जीवन भर सहायता करते हैं। चन्द्रप्रकाश दुबे ने कहा कि भारत में 5 सितंबर को डा0 सर्वपल्ली राघाकृष्णन के जन्मदिन पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जो शिक्षको के योगदान को सम्मानित करता है।











