शालाओं से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा व समीक्षा

  • शालाओं से संबंधित विषय पर विस्तार से चर्चा व समीक्षा
  • मवई में ब्लाक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित

मंडला महावीर न्यूज 29. जनपद पंचायत मवई में ब्लाक शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, शाला वार दर्ज संख्या कार्यरत शिक्षकों जानकारी, नियुक्ति संबंधी चर्चा, प्राधमिक, माध्यमिक, हाई, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संस्थाओं में स्वीकृत, भरे, रिक्त पद की जानकारी, छात्रावास, आश्रमों की समीक्षा, भर्ती प्रक्रिया में समिति के अनुमोदन प्रस्ताव, मध्यान भोजन वितरण, सत्र के प्रारंभ में शालाओं में शैक्षणिक गतिविधियों, अतिथि शिक्षक आदि विषयों पर चर्चा कर समीक्षा की गई।

इस अवसर पर श्रीमति विजया राय सभापति, श्रीमति मनीषा मरकाम अध्यक्ष जनपद पंचायत मवई, विपिन राय सांसद प्रतिनिधि, जनपद सदस्य अनंत सिंह राठौर, श्रीमति मालकिन बाई, श्रीमति कस्तूरबा बाई, सुखमन धुर्वे, इंद्र नारायण बघेल, हरेसिंह परते बीईओ राजेश महोबिया बीआरसी, संकुल प्रभारी पीके पटेल, रामनाथ आयाम, उदय सिंह, गणेश धुर्वे, दिनेश मरावी, समस्त जन शिक्षक, एवं छात्रावास अधीक्षक, विभाग अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सुशील बंजारा, मोतीनाला, मवई

Leave a Comment