अतिथि शिक्षक निकालेंगे तिरंगा न्याय यात्रा

  • अतिथि शिक्षक निकालेंगे तिरंगा न्याय यात्रा
  • 2 सितंबर को मंडला में निकाली जाएगी रैली

मंडला महावीर न्यूज 29. अतिथि शिक्षक संघ बीजाडांडी कि ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सेक्टर प्रभारी ब्लॉक कार्यकारिणी सहित समस्त अतिथि शिक्षक शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 2 सितम्बर को मंडला में रैली के साथ कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया जायेगा। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विगत एक वर्ष पहले 2 सितम्बर 2023 को भोपाल में महापंचायत बुलाकर अनेकों घोषणा की थी, जिसका आज दिनांक तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है जिसके कारण हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो गए है।

अगर प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि हित में 5 अगस्त शिक्षक दिवस के पहले कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाता है तो हम समस्त अतिथि शिक्षक प्रदेश भर से हजारों की संख्या में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पास जाएंगे और वादा पूरा करने का वचन याद दिलाते हुए पूछेंगे कि आपकी सरकार का किया हुआ वादा सही है या झूठ है। यदि सही है तो हमें नियमित करे या फिर इच्छा मृत्यु कि अनुमति दे दे सरकार हमें अब हमारे साथ बहुत अत्याचार हो चुका 15 वर्षों से सेवा देने के बाद आधी उम्र ऐसे ही निकाल दिए हमने अब इस उम्र में हम कहाँ जाएँ हमें लगातार बाहर किया जा रहा है।

बैठक में मुख्यरूप से ब्लॉक अध्यक्ष जितेश पाण्डेय संरक्षक विनोद साहू उपाध्यक्ष आस्था यादव सचिव सह मीडिया प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा, नरबद दास बघेल उपेंद्र साहू विनोद कुलस्ते,, सुल्तान यादव राजेंद्र धूमकेती, योगेंद्र दुबे मोहन साहू राजकुमार यादव मोनिका नामदेव गणेश मार्को अनिल वरकड़ धर्मेंद्र यादव अजय मार्को एंगेश्वर जी मंजुलाता सिंगरौरे सुलक्ष्णा यादव भारती साहू रजनी उर्वती सुमन कोकडिय़ा जय श्री सिंगरौरे प्रतिभा नामदेव श्रद्धा ह्रदहा राबिया मंसूरी आदि सैकड़ो अतिथि शिक्षक मौजूद रहे सभी से 2 सितम्बर को मंडला भारी संख्या में पहुंचने कि अपील कि गई है।

रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे

Leave a Comment