बुनियादी साक्षरता में सुधार लाने शिक्षकों को प्रशिक्षण

  • बुनियादी साक्षरता में सुधार लाने शिक्षकों को प्रशिक्षण
  • नवनियुक्त जिला परियोजना समन्वयक ने एफएलएन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

मंडला महावीर न्यूज 29. नवनियुक्त जिला परियोजना समन्वयक अरविंद विश्वकर्मा द्वारा एफएलएन प्रशिक्षण जनपद शिक्षा केन्द्र नारायणगंज का शुभारंभ किया। बीआरसी कमलेश भवेदी द्वारा माड्यूल देकर डीपीसी का स्वागत किया गया। बताया गया कि सभी विकासखंडों में कक्षा 3 एवं 4 पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण विषयों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। बुनियादी साक्षरता में सुधार लाने हेतु शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जिला परियोजना समन्वयक द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं शिक्षकों से मिलकर एफएलएन प्रशिक्षण, साक्षर भारत योजना एवं दिव्यांगों के लिए चल रही समावेशित शिक्षा के विषय में जानकारी एवं समग्र शिक्षा अभियान की गतिविधियों की समस्त जानकारी पर शिक्षकों से चर्चा की गई। जिला परियोजना समन्वयक द्वारा विकासखण्ड में चल रहे संसाधन कक्ष का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि प्रत्येक विकासखण्ड में दिव्यांगों की शिक्षा के लिए संसाधन केन्द्र सहायक परयोजना समन्वयक केके उपाध्याय के मार्गदर्शन में संचालित हो रहे है।

विकासखण्ड नारायणगंज में संचालित संसाधन कक्ष की जानकारी एमआरसी शेख इरफान द्वारा दी गई। संसाधन कक्ष से दिव्यांग बच्चों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को अकादमिक सहयोग प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण में बीएल यादव द्वारा साक्षर भारत योजना के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश विश्वकर्मा, बीआरसी कमलेश भवेदी समेत समस्त बीआरसी स्टाफ, जन शिक्षक एवं एमटी उपस्थित रहे।

Leave a Comment