348 पाव अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

अंजनिया चौकी क्षेत्र से 348 पाव अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

  • झिंगराघाट में पुलिस ने दी दबिश, 45 हजार से अधिक की शराब जब्त
  • बम्हनी थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले में अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 348 पाव अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार सोमवार को पुलिस चौकी अंजनिया को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम झिंगराघाट पुल के पास एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब संग्रहित कर उसकी बिक्री करने की तैयारी कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बम्हनी सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस दल को देखकर भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को बल द्वारा घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

घर की तलाशी में मिली सात पेटियां शराब 

पकड़े गए आरोपी की पहचान नकुल पटेल 54 वर्ष, निवासी ग्राम झिंगराघाट, चौकी अंजनिया, थाना बम्हनी, जिला मंडला के रूप में हुई। पुलिस ने जब आरोपी के घर की सघन तलाशी ली, तो वहां से सात पेटियों में कुल 348 पाव अवैध शराब बरामद हुई। जप्त की गई कुल शराब की मात्रा 62.640 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 45,600 रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी शराब को वैध पंचनामा तैयार कर जप्त कर लिया है। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना बम्हनी में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार चौबे, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार मरावी, नारायण प्रसाद उइके व जगदीश मसराम, तथा आरक्षक अनिल भलावी, अंचल बघेल, रोहित सिंगौर, विनोद तेकाम, लीलीमणि आर्मो और कैलाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Leave a Comment