अहीरों ने बांधी छाहुर, ढोल-मांदर की थाप पर जागा पूरा गांव

Advertisements

अहीरों ने बांधी छाहुर, ढोल-मांदर की थाप पर जागा पूरा गांव

  • छाहुर बांधकर खेर माता मंदिर में की गई विशेष पूजा-अर्चना
  • बबलिया में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई दीपावली

मंडला महावीर न्यूज 29. दीपावली के अवसर पर मंडला जिले के बबलिया क्षेत्र में पारंपरिक लोक संस्कृति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। दीपावली के पर्व पर क्षेत्र के अहीरों द्वारा छाहुर बांधकर भव्य गोवर्धन पूजा और गौ-माता का पूजन-अर्चन पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।बताया गया कि छाहुर दल ने खेर माता मंदिर में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और इसके बाद समस्त ग्रामवासियों के घरों में जाकर जागने का आयोजन किया। इस दौरान ढोल, मांदर की थाप और थाल की झंकार से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर और जोत जलाकर छाहुर नर्तकों का स्वागत किया। रोशनी से जगमगाती दीपोत्सव की यह छटा देखते ही बन रही थी।विशेष रूप से मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के निवास और बबलिया के प्रतिष्ठित व्यापारी विष्णु प्रसाद सोनी के मकान को मंदिर की भांति भव्य रूप से सजाया गया था। छाहुर दल इन प्रमुख स्थलों पर पहुंचा और लोक गीतों की धुन पर पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। आस्था, संस्कृति और पारंपरिक लोक रंग के इस संगम ने पूरे क्षेत्र को आनंदित और भक्तिमय कर दिया।


Leave a Comment