अनियंत्रित होकर बाईक सवार पुल से नीचे गिरे, गंभीर घायल
- नारायणगंज से अमदरा के बीच हुआ हादसा
मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज ब्लाक के ग्राम अमदरा मार्ग में एक बाईक सवार युवक तेज रफ्तार से जाते हुए एक पुल के नीचे जा गिरे। बाईक में दो युवक सवार थे। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। बताया गया कि जैसे युवक पुल से नीचे बाईक के साथ गिरे, स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस ओर डायल वाहन मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। टिकरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार नारायणगंज के ग्राम अमदरा से अज्जू उइके पिता नन्हे उइके 20 वर्ष निवासी अमदरा और गरजीत बरकड़े पिता लामू सिंह 20 वर्ष निवासी ग्राम अमदरा किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाईक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। पुल से नीचे गिरने पर दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। तत्काल एम्बुलेंस और डायल 112 को सूचना दी और सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और डायल 112 घटना स्थल पहुंची। जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज उपचार के लिए लाया गया।
बताया गया कि दोनों युवकों को इस हादसे में काफी गंभीर चोटे आई थी। जिसमें अज्जू उइके का पूरा जवड़ा टूट गया था। जिसे 10 टांके लगाए। वहीं गरजीत बरड़के का पैर फैक्चर हो गया था, जिसके पांच टांके लगाए गए। दोनों युवको की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने दोनों घायल युवकों को तत्काल जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।









