नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार शिविर

मंडला पुलिस की पहल

  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार शिविर
  • एल एंड टी के सहयोग से बिछिया, मोतीनाला और मवई में 3 दिवसीय शिविर, 230 युवा हुए शामिल

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे और उन्हें सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से एक तीन दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल बहुराष्ट्रीय कंपनी एल एंड टी के सहयोग से बिछिया, मोतीनाला और मवई में संचालित की जा रही है। शिविर के दौरान एल एंड टी कंपनी के प्रतिनिधि कमल चंद्रवंशी युवाओं को निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न ट्रेडों, प्रशिक्षण अवसरों और भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं।बताया गया कि 02 दिसंबर को बिछिया और 03 दिसंबर को मोतीनाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमडोंगरी में आयोजित शिविरों में लगभग 230 युवक-युवतियों की सहभागिता रही। एसडीओपी नैनपुर मनीष राज, उप पुलिस अधीक्षक अर्चना अहीर और संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे। शिविर का अंतिम चरण आज 04 दिसंबर को थाना मवई में आयोजित किया जाना है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles