उत्कृष्ट विद्यालय बीजाडांडी ने राइफल, पिस्टल शूटिंग में बनाई सशक्त पहचान

उत्कृष्ट विद्यालय बीजाडांडी ने राइफल, पिस्टल शूटिंग में बनाई सशक्त पहचान

  • मंडला जिले के 36 प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लिया भाग

मंडला महावीर न्यूज 29. जनजाति कार्य विभाग मप्र शासन के अंतर्गत मंडला जिले के 36 प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की एक टीम भोपाल में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता कर रही है। जिले के खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर पहुँचना यहाँ की प्रतिभा और सतत प्रशिक्षण को दर्शाता है। इस राज्य स्तरीय आयोजन में उत्कृष्ट विद्यालय बीजाडांडी मंडला की भूमिका सराहनीय रही है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय ने अनुशासन और गुणवत्ता प्रशिक्षण के बल पर प्रदेश स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।विद्यालय की खेल प्रभारी श्रीमती नीलू जायसवाल को टीम का कोच एवं जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया है, जो विद्यालय और जिले के लिए गर्व का विषय है। उनके मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने तकनीक, मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय सुधार किया है। प्रतियोगिता से जिला खेल प्रभारी मंगल सिंह पन्दो, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यक्रम विभाग वंदना गुप्ता, और उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री गुप्ता ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्र के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की प्रेरणा देती हैं।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles