जल संरक्षण, जैविक कृषि और महिला सशक्तिकरण से सशक्त होगा ग्रामीण विकास

जल संरक्षण, जैविक कृषि और महिला सशक्तिकरण से सशक्त होगा ग्रामीण विकास

  • मंडला के बम्हनी गांव में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम का उद्घाटन, 1000 से अधिक ग्रामीण हुए शामिल
  • एचडीएफसी बैंक और अर्पण सेवा संस्थान की पहल

मंडला महावीर न्यूज 29. ग्रामीण विकास को समग्र रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एचडीएफसी बैंक परिवर्तन और अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से शुरू किए गए समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह मंडला जिला के नारायणगंज ब्लॉक के बम्हनी गांव में अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक पहल में 20 परियोजना गांवों के ग्राम सरपंचों सहित एक हजार से अधिक किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवास विधायक चैनसिंह वरकड़े, विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशाराम भारतीय जनपद पंचायत अध्यक्ष, भूपेंद्र वरकड़े जिला पंचायत सदस्य, अविनाश शर्मा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, एचडीएफसी बैंक सीएसआर से विकास गुप्ता और अर्पण सेवा संस्थान के महा सचिव याशंकर शिवहरे सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

छह मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान किया केंद्रित 

उद्घाटन सत्र में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत भविष्य में की जाने वाली पहलों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छह मुख्य क्षेत्रों में परिवर्तन लाना है। जिसमें जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, शिक्षा और कौशल विकास, जैविक कृषि को प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण शामिल है।

संवाद सत्र किया आयोजित 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और हितग्राहियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें कृषि उत्पादकता बढ़ाने और स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। ग्रामीणों ने अर्पण सेवा संस्थान की पूर्व परियोजनाओं की सफलता से प्रेरणा ली और इस नई पहल को लेकर अपना उत्साह स्पष्ट रूप से व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम जाट ने किया और यह आयोजन एचडीएफसी बैंक, अर्पण सेवा संस्थान और स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।


 

Leave a Comment