अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

  • जबलपुर से रायपुर जा रहा था ट्रक, हादसे के बाद चालक मौके से फरार
  • मंडला, पदमी चौराहे स्थित नेशनल हाइवे-30 की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले में नेशनल हाईवे 30 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हिरदेनगर थाना क्षेत्र में बब्बू ढाबा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया और पलट गया। हालांकि ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन इस दुर्घटना में ड्राइवर सहित ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही हिरदेनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और कार्यवाही शुरू की।बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक जबलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर चाय-नाश्ते और पान की दुकान को जोरदार टक्कर मारते हुए नाले में जा गिरा। दुकान बंद होने से कोई घायल नहीं हुआ है। हादसे में दुकान में रखी सामग्री को नुकसान पहुंचा है। पीडि़त दुकानदार के अनुसार करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर आवश्यक जानकारी जुटाकर ट्रक मालिक को सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सही कारणों की जांच कर रही है और साथ ही फरार चालक की तलाश भी जारी है। पुलिस द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दुर्घटना तेज रफ्तार या अन्य किसी कारण से हुई है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles