मैदान में बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलते दिखे डिप्टी कलेक्टर सचिन

मैदान में बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलते दिखे डिप्टी कलेक्टर सचिन

  • भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने दिए निर्देश
  • पीएमश्री हाईस्कूल सेमरखापा में डिप्टी कलेक्टर का ताबड़तोड़ निरीक्षण

मंडला महावीर न्यूज 29. डिप्टी कलेक्टर सचिन जैन ने गुरूवार को अचानक पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा का आकस्मिक निरीक्षण किया। एकीकृत व्यवस्था के तहत उन्होंने शासकीय बैगा आश्रम के प्राथमिक एवं माध्यमिक विभागों की शैक्षणिक गतिविधियों का भी ताबड़तोड़ जायजा लिया। इस दौरान प्राचार्य कृष्ण कुमार हरदहा लगातार उनके साथ उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर ने कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, परिसर में स्वच्छता और अभिलेख संधारण की गहन जांच की। उन्होंने विशेष रूप से रसोई व्यवस्था पर पैनी नजर रखी। बच्चों को भोजन करते हुए देखा और भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।निरीक्षण का सबसे उत्साहजनक क्षण तब आया जब श्री जैन स्वयं मैदान में पहुंचे और हाईस्कूल के विद्यार्थियों के साथ वॉलीबॉल खेला। अधिकारी को अचानक अपने बीच पाकर छात्रों में अतिरिक्त ऊर्जा और उत्साह भर गया और पूरा विद्यालय प्रांगण उल्लास से गूंज उठा। निरीक्षण के अंत में डिप्टी कलेक्टर सचिन जैन ने विद्यालय स्टाफ को शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को और मजबूत करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।


 

Leave a Comment