अनियंत्रित होकर गिरा बाईक सवार, घायल

अनियंत्रित होकर गिरा बाईक सवार, घायल

  • खेती कार्य के लिए जाते समय हुआ हादसा

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज विकासखंड के बबलिया क्षेत्र के ग्राम गढ़ादेवरी में एक 40 वर्षीय व्यक्ति अपनी बाईक से अनियंत्रित होकर गिर गया। बाईक से गिरने के कारण उसके सीधे पैर के पंजे में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल व्यक्ति को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए लाया गया। जहां उपचार चल रहा है।जानकारी अनुसार नारायणगंज के बबलिया क्षेत्र के ग्राम गढ़ादेवरी निवाासी रामविशाल कुसरे पिता गन्नी कुसरे 40 वर्ष खेती कार्य के लिए अपने खेत जा रहे थे। खेत जाते समय एक गाय रामविशाल की बाईक के सामने आ गई। अचानक गाय के सामने आ जाने के कारण बाईक सवार रामविशाल उससे बचने का प्रयास किया लेकिन उसकी बाईक अनियंत्रित हो गई और वह बाईक समेत नीचे गिर गया। बाईक से गिरने के कारण रामविशाल घायल हो गया।

बताया गया कि बाईक के गिरने के कारण रामविशाल के सीधे पैर में गंभीर चोट आई और शरीर के अन्य हिस्से भी चोटिल हो गए। हादसे के बाद परिजन घायल रामविशाल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लेकर आए। जहां घायल रामविशाल का उपचार शुरू किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles