आपसी रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष

मंडला: आपसी रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष, दो लोग गंभीर घायल

  • आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-30 पर किया चक्काजाम
  • नारायणगंज क्षेत्र में हिंसक विवाद
  • धारदार हथियारों का हुआ इस्तेमाल
  • पुलिस-प्रशासन की समझाइश से बहाल हुआ यातायात

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के नारायणगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी में बुधवार सुबह आपसी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच डंडों और धारदार हथियारों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें एक गुट के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल व्यक्तियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम इस हिंसक घटना के बाद, आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टिकरिया पुलिस, नारायणगंज तहसीलदार, एसडीओपी निवास और वीजा दंडी थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों का दल तुरंत मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद बाधित यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया जा सका। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है।



Leave a Comment