वन रक्षक बालसिंह ठाकुर बने आलोक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

वन रक्षक बालसिंह ठाकुर बने आलोक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

  • सामाजिक कार्यों का फल, मंडला के बालसिंह ठाकुर को आलोक संघ की बड़ी जिम्मेदारी
  • शासकीय सेवा के साथ सामाजिक दायित्व

मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) की मध्यप्रदेश इकाई में संगठनात्मक बदलाव करते हुए मंडला के बालसिंह ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें संघ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।बताया गया कि बालसिंह ठाकुर वर्तमान में वन विभाग में वन रक्षक के पद पर पदस्थ हैं। इसके साथ ही वह वन कर्मचारी संघ मंडला के जिलाध्यक्ष का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। बाल सिंह ठाकुर शासकीय सेवा के साथ लोधी समाज और अन्य सामाजिक कारणों में भी लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं।

सामाजिक कार्यों में लंबा अनुभव 

संघ में नया दायित्व संभालने वाले बालसिंह ठाकुर का सामाजिक कार्यों में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने वर्ष 2007 में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला मंडला के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला था। इसके अलावा, उन्होंने आलोक संघ में भी जिलाध्यक्ष का 3 वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा किया है।

नियुक्ति पर समाज और संघ ने जताई खुशी 

बालसिंह ठाकुर को प्रदेश में मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर लोधी समाज एवं आलोक संघ मंडला ने खुशी जाहिर की है। इस दौरान कन्हैया ठाकुर जिलाध्यक्ष लोधी समाज, राजेश कुमार लोधी आलोक जिलाध्यक्ष, केके ठाकुर पूर्व प्रदेश महासचिव, शिवेश ठाकुर, संजय ठाकुर आलोक कोषाध्यक्ष, मंगल सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी, लखन ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष मंडला लोधी समाज, राजकुमार दमाहे संगठन सचिव, हरि ठाकुर, विजय ठाकुर और उमेश कुमार सिंगरौरे ने शुभकामनाएं दी है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles