नौ वाहनों से वसूले 8 हजार 500 रूपए का समन शुल्क

नौ वाहनों से वसूले 8 हजार 500 रूपए का समन शुल्क

  • मंडला, बिछिया मार्ग पर वाहनों की चैकिंग
  • बिना परमिट संचालित एक यात्री बस जब्त

मंडला महावीर न्यूज 29. परिवहन आयुक्त ग्वालियर एवं कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा मंडला-बिछिया मार्ग पर संचालित वाहनों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फस्र्ट एड बॉक्स, व्ही एलटीडी, एसएलडी, रेडियम, ओव्हरलोडिंग एवं अधिक किराया लेने आदि की जांच की गई।चैकिंग के दौरान 9 वाहनों पर मोटर यान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 8500 रूपये का समन शुल्क एवं बस क्रमांक एमपी 28 पी 1786 बिना परमिट संचालित पाये जाने पर जप्त कर परिवहन कार्यालय मंडला में सुरक्षार्थ रखा गया है। चैकिंग कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी विमलेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार रामसिंह उलाडी, यातायात उप निरीक्षक योगेश राजपूत एवं परिवहन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। बताया गया कि चैकिंग लगातार जारी रहेगी।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles