मनहित की पहल, 92 रोगियों की स्क्रीनिंग, दो मरीज मंडला रेफर

मनहित की पहल, 92 रोगियों की सघन स्क्रीनिंग, दो मरीज मंडला रेफर

  • सामुदायिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य को मिला सहारा
  • टोल फ्री नंबर और मनहित ऐप की दी जानकारी

मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और जरूरतमंद रोगियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करना था। सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में जिला अस्पताल मंडला की विशेष मनकक्ष टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के लिए जिले से विशेष रूप से नर्सिंग ऑफिसर पारुल यादव के नेतृत्व में मनकक्ष की टीम पहुंची।शिविर में नर्सिंग ऑफिसर राजकुमारी सैयाम, नीलम बैरागी और परामर्शदाता नीलम पटेल शामिल रही। सुबह 11 बजे से 5 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र से 92 मरीजों का पंजीयन किया गया और उनकी स्क्रीनिंग की गई। बताया गया कि आयोजित शिविर में जिला टीम ने पंजीकृत रोगियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया, इसके साथ ही उन्हें जिला अस्पताल मंडला के मनकक्ष की विस्तृत जानकारी भी दी। स्क्रीनिंग के दौरान गंभीर स्थिति वाले दो मानसिक मरीजों में 30 वर्षीय महिला और एक 50 वर्षीय वृद्ध महिला को बेहतर उपचार के लिए मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया।

19 किशोर-किशोरियों की हुई जांच 

मानसिक स्वास्थ्य शिविर में किशोर-किशोरियों की जाँच पर भी विशेष बल दिया गया। शिविर में 19 किशोर-किशोरियों का भी जांच परीक्षण किया गया, जो ग्रामीण स्तर पर इस आयु वर्ग में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मनहित ऐप और टोल फ्री नंबर की दी जानकारी 

शिविर के दौरान आए सभी मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संसाधनों के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें मनहित ऐप और राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर 14416 की विस्तृत जानकारी दी। यह भी बताया गया कि ऐसे मरीजों के संपूर्ण इलाज के लिए जिला अस्पताल मंडला में एक समर्पित मनकक्ष मौजूद है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles