आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत हुई धार्मिक आस्था

सिंधी समाज के आराध्य देव पर आपत्तिजनक टिप्पणी

  • अमित बघेल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग
  • टिप्पणी करने वाले नेता की गिरफ्तारी के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
  • आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत हुई धार्मिक आस्था

मंडला महावीर न्यूज 29. छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कथित नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल एवं सिंधी समाज पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में मंडला में सिंधी समाज ने विरोध दर्ज कराया। पूज्य सिंधी पंचायत मंडला के नेतृत्व में रैली निकालकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में बताया गया कि अमित बघेल ने उक्त आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया था। इस आपत्तिजनक कंटेंट को देखने से सिंधी समाज की धार्मिक आस्था को गंभीर ठेस पहुंची है। सिंधी समाज ने आरोप लगाया कि अमित बघेल ने यह हरकत हल्की ख्याति प्राप्त करने की दुर्भावना से की है, जिससे देश के समस्त सिंधी नागरिक आहत हुए हैं और समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।

कार्रवाई की मांग 

पूज्य सिंधी पंचायत ने कलेक्टर के माध्यम से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेता अमित बघेल के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में समुदाय की भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया है कि सिंधी समुदाय का प्रारंभ से ही शासन, प्रशासन, संविधान और कानून पर पूर्ण विश्वास रहा है, लेकिन इस व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही न होने से सिंधी समुदाय खुद को असहाय महसूस कर रहा है और उग्र आंदोलन के लिए विवश हो सकता है। इस प्रदर्शन और रैली में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के नागरिक उपस्थित रहे।



 

Leave a Comment