जंगल में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए दो जुआरी

सिमराहा के जंगल में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए दो जुआरी

  • मंडला पुलिस का जुआ, सट्टा पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
  • चौकी टाटरी ने आर्टिका कार सहित 4.14 लाख का मशरूका किया जब्त
  • फरार आरोपियों और मुख्य सरगना की तलाश जारी

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी टाटरी पुलिस ने ग्राम सिमराहा के जंगल में जुआ खेल रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई चौकी टाटरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिमराहा के जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलते ही तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन दो आरोपियों चेतराम जंघेला 40 वर्ष और संदीप जंघेला 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम ग्वारा को मौके पर पकड़ा गया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 4 हजार 100 नगद, 52 ताश के पत्ते, एक मोबाइल फोन और जुआ खेलने में प्रयुक्त एक अर्टिका कार क्रमांक एमएच 48 एफ 4725 जब्त की। जब्त किए गए कुल मशरूका का अनुमानित मूल्य 4 लाख 14 हजार 100 रूपए बताई गई।बताया गया कि आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं संगठित अपराध के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने जुआ खिलाने वाले मुख्य सरगना गणेश पटेल की पहचान कर ली है और फरार हुए अन्य जुआरियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। यह पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी उपनिरीक्ष्ज्ञक पुनीत वाजपेई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।


 

Leave a Comment