मंडला के 945 बूथों पर निकलेगी गौरव यात्रा, भगवान बिरसा मुंडा को नमन

जनजातीय गौरव दिवस

  • मंडला के 945 बूथों पर निकलेगी गौरव यात्रा, भगवान बिरसा मुंडा को नमन
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति, मंत्री संपतिया उईके रहीं उपस्थित

मंडला महावीर न्यूज 29. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 15 नवंबर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर विस्तार से रणनीति बनाई गई। यह दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 945 बूथों में जनजातीय गौरव यात्रा निकाली जाएगी। इन यात्राओं में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, जो भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, बलिदान और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विशेष चर्चा करेंगे। यात्राओं का उद्देश्य जनजातीय शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है।कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा हमारे समाज के प्रेरणास्रोत हैं और यह यात्रा जनजातीय गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के गौरव को नई पहचान मिली है, जिसे आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर विद्यालयों और महाविद्यालयों में चित्रकला, रंगोली, वाद, विवाद जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही जनजातीय शहीदों के परिजनों और समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी प्रेरणा ले सके।बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री सुधीर मरावी, वीरेंद्र उईके, भाजपा नेता डॉ विजय आनंद मरावी, जिला उपाध्यक्ष एमआर धुर्वे, निवास एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मानसिंह आर्मो, बिछिया एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपसिंह परते, अंजनिया एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष फागूलाल मरकाम, मंडला एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथ तेकाम, घुघरी एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भादूलाल उईके, भाजपा जिला महामंत्री नरेश चंद्रौल सहित मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, ललित लोधी, सूर्यकांत जंघेला, श्रीराम परते, संदेश जायसवाल, किशन तेकाम,डुमारी लाल कुम्हरे,अनीता तिवारी, धमेन्द्र मिश्रा, मालती मरावी, नीरज भटट सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles