एक बाईक में तीन सवार अनियंत्रित होकर गिरे, एक गंभीर
- एक जबलपुर रैफर, दो घायल, सीएचसी नारायणगंज में चल रहा उपचार
- नेशनल हाईवे 30 के ग्राम भावल की घटना
मंडला महावीर न्यूज 29. नेशलन हाईवे 30 मार्ग में हादसों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें असमय ही लोग काल के गाल में समा रहे है। एनएच 30 में लगातार हो रहे हादसों का कारण बेलगाम रफ्तार और नशा है। जिसके कारण हादसे हो रहे है। पुलिस और प्रशासन की जागरूकता के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो पा रहे है। जिला प्रशासन को इन हादसों को रोकने के लिए जल्द कोई सख्त कदम उठाना चाहिए। जिससे हादसों के बढ़ते ग्राफ को कम किया जा सके।
जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 30 नारायणगंज के ग्राम भावल में तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। तीनों युवक एक बाईक में सवार होकर नारायणगंज चिरईडोंगरी से ग्राम भावल की ओर आ रहे थे। बाईक में सवार युवकों में जितेन्द्र कुंजाम पिता सोन सिंह कुंजाम 17 वर्ष, रितिक मरावी पिता श्याम सिंह मरावी 18 वर्ष और शिव कुमार बैरागी पिता गुरूदास बैरागी 17 वर्ष ग्राम चिरईडोंगरी गए हुए थे। यहां वापस ग्राम भावल की तरफ आ रहे थे। बताया गया कि तीनों युवक नशे में थे। जिसके कारण यह हादसा हुआ।
बताया गया कि तीनों युवक चिरईडोंगरी से भावल की तरफ तेज रफ्तार में आ रहे थे, वहीं तीनों युवक नशे में थे। युवक नशे की हालत में बाईक चलाते हुए भावल जा रहे थे, इसी दौरान युवकों की बाईक हाईवे 30 में ग्राम भावल के पास आकर अनियंत्रित हो गई और तीनों युवक बाईक तेज रफ्तार बाईक से नीचे गिर गए। बाईक से नीचे गिरते ही तीनों घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल 108 एम्बुलेंस और 112 डायल को सूचना दी।
सूचना मिलते ही तत्काल 108 एम्बुलेंस और टिकरिया पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। हादसे में घायल तीनों युवकों को तत्काल स्थानीयजनों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लाया गया। जहां तत्काल चिकित्सक डॉ. राजेश अहिरवार ने उपचार शुरू किया। हादसे में रितिक मरावी को हाथ, पैर में मामूली चोटे आई थी। वहीं जितेन्द्र कुंजाम और शिवर कुमार को चेहरे और हाथ, पैर में गंभीर चोटे लगी थी।
बताया गया कि हादसे में जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके चेहरे में बहुत गंभीर चोटे आई थी। हादसे में युवक के चेहरे के आंखे के पास, माथे में, नाक के पास गंभीर चोट थी। जिससे ब्लड लगातार निकल रहा था। डॉ. राजेश अहिरवार के मार्गदर्शन में ड्रेसर संतलाल ने गंभीर घायल जितेन्द्र की चोटों में करीब 12 टांके लगाए। इसके बाद तत्काल घायल जितेन्द्र को 108 एम्बुलेंस की मदद से जबलपुर मेडिकल रैफर किया। वहीं दोनों घायल युवकों का उपचार सीएचसी नारायणगंज में चल रहा है। टिकरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।










