📰 नारायणगंज बस स्टेंड पर हड़कंप 🚨: मालवाहक चालक को अचानक आई मिरगी, मेडिकल स्टोर से टकराकर बड़ा हादसा टला
📰 बाल-बाल बचे राहगीर, मिरगी का दौरा पड़ने से अनियंत्रित हुआ वाहन, सह-यात्री भी घबराया
🚨 नारायणगंज: मालवाहक चालक को अचानक आई मिरगी, मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों से टकराकर वाहन रुका
मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज बस स्टेंड मार्ग पर जनपद पंचायत मार्ग की तरफ जा रहे एक मालवाहक वाहन के चालक को अचानक मिरगी का दौरा पड़ने से बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यह घटना बस स्टेंड पर एक मेडिकल स्टोर के सामने हुई, जहां अनियंत्रित वाहन शेड के लोहे के पाइप और सीढ़ियों से जा टकराया।
मिरगी आते ही वाहन हुआ तेज
जानकारी के अनुसार, मालवाहक वाहन नारायणगंज बस स्टेंड से होते हुए मैली चौराहे की ओर जा रहा था। बस स्टेंड पहुंचते ही वाहन चला रहे युवक को अचानक मिरगी का दौरा आ गया। दौरा आते ही वाहन थोड़ी देर के लिए तेज हो गया और ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। वाहन में चालक के साथ बैठा एक अन्य युवक भी इस अप्रत्याशित घटना से अचंभित हो गया और घबरा गया। अनियंत्रित वाहन एक मेडिकल स्टोर के सामने लगे शेड के लोहे के पाइप और सीढ़ियों से टकराकर रुक गया।
टक्कर से टली बड़ी अनहोनी
गनीमत रही कि वाहन मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों से टकरा गया, जिससे उसकी गति नियंत्रित हो गई। यदि वाहन सीधा आगे निकल जाता तो बस स्टेंड पर मौजूद कुछ लोग बाल-बाल बच गए, उनके साथ कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
तत्काल उपचार हेतु भेजा गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
जैसे ही मालवाहक वाहन टकराया, बस स्टेंड में लोगों का भारी हुजूम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मिरगी आए चालक को तुरंत वाहन से नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल युवक की हालत अब ठीक है।











