भुगतान में गलत एंट्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
- 8 नवंबर से महिला नसबंदी शिविर
- स्वास्थ्य कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा
- स्वास्थ्य कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी
मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और साप्ताहिक समीक्षा के लिए सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नारायणगंज सेक्टर की सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू और सुपरवाइजर मौजूद रहे। बैठक में अनमोल एप पर एएनसी पंजीयन करने, मातृ व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, परिवार कल्याण एवं किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
आयोजित समीक्षा बैठक में बीईई विजय मरावी ने उपस्थित कर्मचारियों से स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों में वृद्धी हो रही है। जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के भुगतान की गलत प्रविष्टि होने के कारण लगातार शिकायतें आ रही है। जिसके देखते हुए उपस्थित सभी सीएचओ, एएनएम को आदेशित किया गया कि एएनसी एंट्री के दौरान विशेष सावधानी बरते और अनमोल एप पर हितग्राही की सभी जानकारी सही दर्ज करें। यदि दोबारा ऐसी शिकायतें आती है तो संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एफपीएलआईएमएस के तहत प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख तक एप के माध्यम से जानकारी दर्ज करना है। निर्देशित किया है कि जो भी कर्मचारी समय अवधि में जानकारी की एण्ट्री नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही महिला नसबंदी शिविर की जानकारी दी गई। उपस्थित कर्मचारियों को बताया गया कि महिला नसबंदी इस नबंवर माह तीन शिविर आयोजित किये जाएगे। जिसमें पहला शिविर 8 नबंवर को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 21 और 29 नबंवर को दूसरा और तीसरा शिविर लगाया जाएगा। सभी को निर्देश दिए है कि एलटीटी शिविर में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर शिविर में लाए। इसके साथ ही शिविर में लाने से पहले अपने क्षेत्र की एएनएम से महिलाओं की जांच आवश्यक कराए। जिससे शिविर में महिलाओं को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
समय रहते गंभीर केस उच्च केन्द्र में करें रैफर
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य कर्मचारियों से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की जानकारी भी सभी उपस्थित कर्मचारियों से ली गई। इसके साथ ही वीएचएनडी सत्रों में उपलब्ध औषधि एवं वैक्सीन की सूची की समीक्षा की गई। सभी सीएचओ और एएनएम को निर्देशित किया गया कि वे अपने ग्रामों के गंभीर गर्भवती केसों को समय रहते उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रैफर करें, जिससे उन्हें समय पर और समुचित उपचार मिल सके।
बैठक में ये रहे मौजूद
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीबीएमओ डा. अमृत लाल कोल, बीईई विजय मरावी, बीसीएम शैलेंद्र सिंह, सुपरवाईजर मदनलाल परते, फार्मासिस्ट कमलेश सिंह, मलेरिया प्रभारी एससी जैन, सीएचओ डॉ. शाहिद हुसैन, रंजीता पटेल, पूजा यादव, रुक्मिणी मरावी, जयंती उरैती, कोशिका भूरा, एएनएम राजकुमारी मरावी, माधुरी सोनी, नीलम ठाकुर, श्यामा पाटिल, शिवकुमारी पटेल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।










