राष्ट्र के नाम दो मिनट राष्ट्रगान पहल का चौथा माह

राष्ट्र के नाम दो मिनट राष्ट्रगान पहल का चौथा माह

  • कमांडेंट ने अन्य चौराहों पर आयोजन का दिया सुझाव
  • मंडला के नेहरू स्मारक पर गूंजा राष्ट्रगान
  • हम फाउंडेशन की देशभक्ति पहल को मिला व्यापक जनसमर्थन

मंडला महावीर न्यूज 29. हम फाउंडेशन भारत सामाजिक संगठन द्वारा संचालित राष्ट्र के नाम 2 मिनट का राष्ट्रगान पहल ने अपना चौथा माह पूरा कर लिया है। हर महीने की पहली तारीख को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को अब राष्ट्र प्रेमियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह मासिक राष्ट्रगान कार्यक्रम स्थानीय नेहरू स्मारक पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आम जनता में देशप्रेम की भावना का संचार करना है।

बताया गया कि राष्ट्रगान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 148 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी रहे। कार्यक्रम में कमांडेंट के साथ सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हुए, जिससे चौराहे का माहौल देश भक्तिमय और अत्यंत प्रेरणादायक बन गया। संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य चौराहों पर भी होगा विस्तार 

कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी ने हम फाउंडेशन की इस पहल की तारीफ की और इसके महत्व को बताया। उन्होंने संगठन के सदस्यों से कहा कि देशप्रेम की इस भावना को जिले के अन्य चौराहों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विस्तारित किया जाना चाहिए। इस सुझाव को संगठन के पदाधिकारियों ने तुरंत स्वीकार किया और भविष्य में जल्द ही अन्य जगहों पर राष्ट्रगान का आयोजन करने की हामी भरी। धीरे-धीरे यह कार्यक्रम आम जनमानस के बीच सफलता की ओर बढ़ रहा है और आम लोग भी इसका समर्थन कर रहे हैं।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles