मंडला के 10 हृदय रोगी बच्चों की सफल सर्जरी
- स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में हुए थे चिन्हित
- गैलेक्सी हॉस्पिटल में हुई निशुल्क सर्जरी, परिवारों में लौटी खुशी
मंडला महावीर न्यूज 29. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर विगत दिवस आयोजित शिविर में चिन्हित 10 हृदय रोग से पीडि़त बच्चों की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। बताया गया कि विगत दिवस 1 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय मंडला में एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया था। इस मेगा कैंप में हृदय रोग से ग्रस्त जिन 10 बच्चों का चिन्हांकन किया गया था, उन सभी की निशुल्क सर्जरी और उपचार जबलपुर के गैलेक्सी अस्पताल में कराया गया।
आरबीएसके जिला समन्वयक अर्जुन सिंह ने बताया कि सर्जरी हुए बच्चों में देवासी पिता तेजी लाल सिंगौरे 8 वर्ष, ग्राम आमगांव, जानवी पिता तेजी लाल 11 वर्ष, आमगांव निवास, हर्षित मरावी पिता अनूप मरावी 6 वर्ष, ग्राम तकबेली निवास, पल्लवी संयम पिता पवन 6 वर्ष, ग्राम नेवरगांव मंडला, साइना पिता सौरभ भारतीय 3 वर्ष, सेमरखापा, नवीन बैरागी पिता संतोष बैरागी 18 वर्ष, गवारा निवास, हरीश धूमकेतु पिता शिव कुमार 6 वर्ष, ग्वारा बिछिया, उत्तम नंदा पिता ओमप्रकाश 1 वर्ष, दिवारा बिछिया, सुलोचना धुर्वे पिता लाल सिंह 1 वर्ष, मजगांव नारायणगंज और आरोही उईके पिता कमल सिंह 5 वर्ष, हिरदेनगर मंडला शामिल हैं।
बताया गया कि बच्चों के हद्य रोग की सर्जरी प्रक्रिया में ब्लॉक स्तर की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें ब्लॉक निवास की आरबीएसके टीम ने सर्वाधिक 4 बच्चों की सर्जरी कराई। टीम मंडला ने 3 बच्चों की सर्जरी कराई। ब्लॉक बिछिया की टीम ने 2 बच्चों की सर्जरी कराई। ब्लॉक नारायणगंज की टीम ने 1 बच्चे की सर्जरी कराई।
सीएचएमओ डॉ. डीजे मोहंती ने कहा कि जिन भी बच्चों में हृदय रोग की समस्या है, उनके अभिभावक तुरंत अपने ब्लॉक की आरबीएसके टीम से जांच कराएं। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय मंडला में संचालित डीईआईसी सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराएं, जिससे समय रहते सभी बच्चों का निशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा सके।










