कलयुगी बेटे ने मां के गर्दन पर मारी कुल्हाड़ी

पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप

  • कलयुगी बेटे ने मां के गर्दन पर मारी कुल्हाड़ी
  • गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय मां, अस्पताल में भर्ती
  • पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा
  • आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के घुघरी के ग्राम लाटो की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. घुघरी थाना क्षेत्र के लाटो ग्राम में सोमवार रात्रि को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बेटे ने पारिवारिक विवाद में अपनी 60 वर्षीय मां के गर्दन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए घुघरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि यह जघन्य वारदात 27 अक्टूबर की रात्रि लगभग 8 बजे लाटो के मुकद्दम टोला में घटित हुई।

जानकारी अनुसार विकासखंड घुघरी के ग्राम लाटो के मुकद्दम टोला निवासी भागवती 60 वर्ष का उनके बेटे कत्तू लाल यादव 38 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कत्तू लाल ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और मां भागवती के गर्दन पर वार कर दिया। हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल भागवती को तुरंत परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया कि वारदात की सूचना घुघरी पुलिस को दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही घुघरी थाना प्रभारी पूजा बघेल पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा कत्तू लाल यादव मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर पकड़ लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इस घटना से पूरे लाटो क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा पारिवारिक विवाद के सटीक कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles